2026 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, पश्चिम बंगाल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, सांसदों को दिए जीत के मंत्र

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल बीजेपी सांसदों के साथ बैठक की। मीटिंग में आगामी चुनाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें SIR और बाढ़-लैंडस्लाईड से प्रभावित इलाकों का स्टेटस भी शामिल था। जीत के कुछ मंत्र भी दिए। 
PM Narendra Modi

2026 में पश्चिम बंगाल में विधसभा चुनाव होने वाले हैं। एक तरफ जहां विशेष गहन पुनरीक्षण की चर्चा चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में जीत की तैयारी में जुट चुकी है। 3 दिसंबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संसद भवन में बीजेपी सांसदों के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान SIR और चुनाव को लेकर चर्चा की।

पीएम मोदी ने मीटिंग के दौरान सांसदों से स्थानीय मुद्दों पर चर्चा भी की। सांसद खागेन मुर्मू पर हुआ हमला भी शामिल था। इसके अलावा बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों को लेकर चर्चा की है। सरकार द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर आपदा के रूप से नोटिफाई करने से इनकार करने और आपका पुनर्निवास जैसे मामलों पर ध्यान दिया। चाय बागान और सिनकोना बागान के मजदूरों के सामने आने वाली गंभीर चुनौतियां और उन्हें हल करने के संभावित तरीकों पर भी चर्चा की।

चुनाव की तैयारी के लिए दिए मंत्र

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने पार्टी को मनोबल बनाए रखने और आने चुनाव के आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का निर्देश भी दिया। इतना ही नहीं उन्होनें मौजूदा सरकार की तरफ निशाना साधते हुए सांसदों से विपक्ष से विचलित न होने पर चुनाव पर ध्यान देने की सलाह भी दी।  पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और आर्थिक प्रयासों की तारीफ की। उन लोगों तक पहुंचाने और उनकी जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने की भूमिका पर भी जोर दिया। इसके अलावा नए जोश के साथ पॉजिटिव काम जारी रखने और राज्य भर में हर व्यक्ति तक पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ा उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी ने खागेन मुर्मू का हालचाल पूछा

प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों हाल-चाल पूछा। खगेन मुर्मू से फीडबैक भी मांगा, जिन पर हाल ही में बड़ा हमला हुआ था। उनसे बातचीत की। आने वाले दिनों में भी लड़ाई जारी रखने का के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, “पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। ताकि राज्य में डेमोक्रेसी को बचाया जा सके।”  इसके अलावा पीएम मोदी ने एसआईआर प्रक्रिया को एक जरूरी शुद्धिकरण एक्सरसाइज बताया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews