PM मोदी का बंगाल दौरा, TMC पर बोला हमला, मालदा के बाद सिंगूर को देंगे करोड़ों की सौगात

 शनिवार को पीएम मोदी ने बंगाल में 4 अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। अब 18 जनवरी सिंगूर दौरा करेंगे। कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 
PM Modi West Bengal

विधासभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 17 जनवरी को उन्होंने मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर  परियोजनाओं की शुरुआत की। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को भी लॉन्च किया। इसके अलावा बंगाल को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी मिली है। रैली के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला और कहा, “टीएमसी का कुशासन जल्द खत्म होगा। बीजेपी लोगों की पहली पसंद है।”

18 जनवरी को पीएम मोदी सिंगूर और बालागढ़ (हुगली) में भी 830 करोड़ रूपये से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह बालगढ़ में विस्तारित पोर्ट गेट सिस्टम का शिलान्यास करेंगे। जिससे इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट और रीजनल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा कोलकाता में एक इलेक्ट्रिक कैटामरैन  लॉन्च करेंगे। जिसका उद्देश्य स्वच्छ, आधुनिक और सतत जल परिवहन को बढ़ावा देना है।

बंगाल में वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 

शनिवार को प्रधानमंत्री ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च की है। साथ ही बंगाल और असम वासियों को इसकी बधाई भी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “यह मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ने का काम करेगी। आने वाले समय में पूरे देश में इन ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके अलावा उन्होंने चार अमृत भारत ट्रेनों को भी लॉन्च किया गया है। जिसका उद्देश्य उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी को सशक्त बनाना है।

बंगाल में घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

मालदा में प्रधानमंत्री ने जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पर निशाना साधा। बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, “तृणमूल कांग्रेस सालों से घुसपैठियों को यहाँ बसाने और वोटर बनाकर गरीब का हक और युवाओं का काम छिन रहे हैं। जिससे देश में आतंक और अपराध भी बढ़ रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार बनते ही घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।” इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मातुआ और नामशूद्र के शरणार्थियों को सुरक्षा और विकास का आश्वासन भी दिया। गंगा, महानंदा और फुलहर में बाढ़ से सुरक्षा के उपायों का ऐलान भी किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews