तीन राज्यों में भाजपा की जीत, पीएम मोदी ने किया जनता का धन्यवाद, कहा, ” हमें ना रुकना है, ना थकना है, भारत को विजयी बनाना है”

pm modi

Assembly Election Results 2023: मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनता का धन्यवाद किया। तीन राज्यों में बीजेपी के जीत का श्रेय उन्होनें पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर कहा, “जनता-जनार्दन को नमन!, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ सुशासन की राजनीति पर है। उनका भरोसा बीजेपी में है।”

मतदाताओं का किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने मतदाताओं का धन्यवाद किया है। उन्होनें कहा, “अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, खासकर माताओं-बहनों और बेटियों का और हमारे युवा मतदाताओं का धन्यवाद करता हूँ।” प्रधानमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।।”

कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय, कही ये बात

पीएम मोदी ने चुनावों में बीजेपी के प्रचंड जीत पर भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होनें कहा, “आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।”

भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास का भरोसा दिलाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews