PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, दिया नया मंत्र – ‘जान भी, जहान भी’

PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, दिया नया मंत्र – ‘जान भी, जहान भी’

नई दिल्ली।

शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने देश में तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री से उनकी राय पूछी। जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा लॉकडाउन को दो सप्ताह तक और जारी रखने का सुझाव दिया गया है। जहां पर मोदी ने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए हमारा नया मंत्र है “जान भी जहान भी”

दरअसल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले हमारा मंत्र था “जान है तो जहान है” किंतु देश में तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच अब हमारा नया मंत्र है “जान भी, जहान भी”। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों के प्रभाव को बल देने के लिए एवं उचित तरीके से निर्धारित करने के लिए अगले 3-4 सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। कोविड19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप एक आवश्यक उपकरण है। जो बाद में यात्रा की सुविधा के लिए ई-पास के रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इसका उपयोग करने की बात कही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।पीएम ने आश्वासन दिया कि देश में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है। कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कठोर की जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कृषि उपज की बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए एपीएमसी कानूनों में संशोधन सहित कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए विशिष्ट उपाय के सुझाव की भी बात की। इसी के साथ पीएम मोदी ने उत्तर-पूर्व और कश्मीर के छात्रों के साथ स्वास्थ्य पेशेवरों और दुर्व्यवहार की घटनाओं पर हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के दुर्व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews