बीजेपी विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादास्पद टिप्पणी

bjp mla

हैदराबाद डेस्क रिपोर्ट। हैदराबाद में तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन हो रहे थे। टी राजा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सितंबर में बढ़ेगा 4% DA! एरियर के साथ मिलेंगे अन्य भत्ते, सैलरी में आएगा उछाल

बीजेपी विधायक टी राजा ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणियां की थी। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और उनकी मां के ऊपर भी विधायक ने टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ धरने प्रदर्शन चालू हो गए थे। तेलंगाना के दबीरपुरा, भवानी नगर, रेन बाजार और मीर चौक पुलिस थानों के बाहर लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन भी किया था और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक धार्मिक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत किया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: चंबल का बढ़ता जलस्तर, 200 से ज्यादा गांव पर मंडराया बाढ़ का खतरा

हैदराबाद में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। अब से कुछ देर पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार को हिरासत में लिया गया है। वह करीमनगर से सांसद हैं। दरअसल बीजेपी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के. कविता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और उनका दिल्ली के शराब घोटाले से कनेक्शन होने का आरोप लगा रही है। इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन भी चल रहा है। हालांकि जिस भीड़ ने राजा की गिरफ्तारी की मांग की उस भीड़ में तन सर से जुदा के नारे भी लगाए और टी राजा को फांसी देने की मांग भी की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews