मंडप से पहले दूल्हे राजा पहुँचे थाने, बीच सड़क स्टंट करना पड़ा महँगा

Groom

Groom reaches police station for stunting at wedding : इन दिनों शादी में कुछ नया करने की जैसे होड़ सी लग गई है। सबसे अलग हटकर दिखने की इच्छा बिलकुल गैरवाजिब नहीं है, लेकिन इसके लिए अगर कोई नियम क़ानून को धता बताने लगे तो मुश्किल में पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ इन दूल्हे राजा के साथ।

गाड़ी पर चढ़कर स्टंट करना पड़ा महंगा

मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जहां से दूल्हा अपनी बारात लेकर मेरठ जा रहा था। ज़ाहिर है बारात निकली है तो कुछ धूम धड़ाका होगा, कुछ फोटोबाज़ी होगी। लेकिन यहाँ दूल्हे मियाँ थोड़े ज़्यादा जोश में आ गए। वो दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे पर अपनी गाड़ी की छत पर चढ़कर वीडियो शूट कराने लगे। शूट भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि ड्रोन कैमरे से। बस फिर क्या था..किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और दूल्हे मियाँ धरा गए।

पुलिस ने काटा चालान

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौक़े पर जा पहुँची। फ़िर दूल्हे की कार को क़ब्ज़े में लिया गया और पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया। इसके बाद दूल्हे को दूसरी गाड़ी से अपनी शादी के मुक़ाम तक जाना पड़ा। इसीलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि चाहे जैसा मौक़ा हो, कभी भी क़ानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। अगर ये अपनी शादी में थोड़ी समझदारी से काम लेते तो मंडप में फेरे लेने से पहले पुलिस थाने का फेरा नहीं लगाना पड़ता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews