Bribe News : 2 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार, दोनों निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

bribe news

Delhi Bribe News : देश की राजधानी दिल्ली में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राजौरी गार्डन स्पेशल स्टाफ में तैनात एक इंस्पेक्टर व एएसआई को एक व्यक्ति से 45 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

रिश्वत के लिए मांगे थे 50000

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने जेजे कॉलोनी निवासी परमीत सिंह  से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) त्रिलोचन दत्त और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार उर्फ नरेंद्र पहलवान को 45000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। दोनो काफी समय से स्पेशल स्टाफ में तैनात थे। शिकायत मिलने पर  CBI ने  राजौरी गार्डन थाने के स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नरेंद्र कुमार पहलवान और अज्ञात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।पीड़ित ने CBI से संपर्क कर आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों को उनके घर के सामने झुग्गी में सट्टा खेलते पकड़ा था।पहलवान ने शस्त्र अधिनियम और मकोका के आरोप नहीं लगाने के लिए कथित तौर पर 50,000 रुपये की मांग की।

दोनों पुलिसकर्मी निलंबित

सीबीआई की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने भी दोनों कर्मियाें को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।आरोप है कि एग्रीमेंट न कराने पर पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से 50000 रुपये देने की मांग की थी, जिसकी शिकायत युवक ने सीबीआई की थी। इसके बाद अधिकारियों ने प्लान बनाया।  शनिवार को सीबीआई ने शिकायतकर्ता को स्पेशल स्टाफ के कार्यालय जाकर 45 हजार रुपये दे आने को कहा। इस दौरान जैसे ही दोनों पुलिसकर्मियों ने पैसे लिए, सीबीआई टीम ने उन्हें पीछे से दबोच लिया।

एक हफ्ते में दूसरा मामला

बता दें कि कि दिल्ली में पुलिककर्मियों के रिश्वत का यह पहला मौका नहीं है। तीन दिन पहले सीबीआई ने बवाना स्थित साइबर सेल थाने की महिला एएसआई सीमा व हवलदार जसबीर सिंह को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पिछले माह पुलिस ने जीटीबी एन्क्लेव थाने के एक इंस्पेक्टर व एक अन्य कर्मी को भी थाने में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews