कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना, सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद

कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना, सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट
कांग्रेस (Congress) में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेतृत्व बदले जाने की चर्चाओं के बीच सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कांग्रेस अध्यक्ष छोड़ने का मन बना लिया है| सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो चुका है| सीडब्ल्यूसी (CWC) की बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने पार्टी के लोगों से कहा है कि सबको मिलकर पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना चाहिए| सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अहम बैठक होने वाली है। कसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस की हार की जिम्‍मेदारी लेते हुए पिछले साल अगस्‍त में पार्टी के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था. उसके बाद से एक साल से भी अधिक समय से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष हैं|

बैठक से पहले ही पार्टी के अंदर वरिष्ठ और युवा नेताओं की लड़ाई शुरू हो गई है। खबर ये भी है कि कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पार्टी सांसदों और पूर्व मंत्रियों सहित पार्टी के शीर्ष 23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews