Hindi News

अब इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60% , 4 महीने का एरियर भी मिलेगा, बढ़ेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
डाक विभाग ने 1 जनवरी, 2026 से ग्रामीण डाक सेवकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ-साथ 4 महीने का एरियर भी दिया गया।
अब इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60% , 4 महीने का एरियर भी मिलेगा, बढ़ेगी सैलरी

डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। डाक विभाग ने अपने कर्मचारियों, विशेषकर ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की है। ​डाक विभाग द्वारा 10 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवकों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद अब डीए की दर 58% से बढ़कर 60% हो गई है।

यह वृद्धि बेसिक टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) पर लागू होगी। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को पिछले चार महीनों (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल) का एरियर (बकाया राशि) भी दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीन डाक सेवकों को देय महंगाई भत्ता 01.01.2026 से केंद्रीय सरकार कर्मचारियों के लिए देय दर यानि टीआरसीए के 60% (प्रतिशत), के समान होगा।

​यह निर्णय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद लिया गया है। डाक विभाग ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में पुष्टि की है कि संशोधित दरें सभी पात्र ग्रामीण डाक सेवकों पर लागू होंगी।​माना जा रहा है कि मई की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए और एरियर का लाभ जून में दिया जा सकता है।

​डीए की दर 60% होने से कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

इस वृद्धि के बाद 10,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को 6,000, 20,000 वालों को 12,000 और 25,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपए महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे। बता दें कि यह भत्ता प्रतिशत के आधार पर दिया जाता है, जिसका मतलब है कि मूल वेतन जितना ज्यादा होगा, सैलरी में होने वाली कुल बढ़ोतरी भी उतनी ही ज्यादा होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews