Hindi News

दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 14 और 15 मई को होगी अहम बैठक, भारत चौथी बार करेगा ब्रिक्स की मेजबानी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
नई दिल्ली में 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की अहम बैठक होने वाली है, बता दें कि भारत चौथी बार मेजबानी कर रहा है। डॉ. एस. जयशंकर इसकी इसकी अध्यक्षता करेंगे, इस अहम बैठक में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 14 और 15 मई को होगी अहम बैठक, भारत चौथी बार करेगा ब्रिक्स की मेजबानी

आज के समय पर वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में, नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक 14 और 15 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के हाथों में है। ऐसे में, ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की इस अहम बैठक की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

दरअसल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की यह बैठक BRICS@20 थीम पर आधारित है। इसमें इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी जैसे मुख्य विषयों पर विचार-विमर्श होगा। ब्रिक्स के सदस्य देश इस अहम बैठक में आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। इन मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। वैश्विक गर्वनेंस में सुधारों पर भी एक सत्र का विशेष आयोजन किया गया है। यह सत्र सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। पिछली बार ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक सितंबर, 2025 में हुई थी।

आज डॉ. एस जयशंकर कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

वहीं बैठक शुरू होने से पहले, द्विपक्षीय मुलाकातों का दौर भी चलेगा। 13 मई, 2026 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वे रूस, चिली, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इन मुलाकातों से आपसी संबंध और मजबूत होंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी कल नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। बुधवार, 13 मई, 2026 को उनका आगमन तय है।

ब्रिक्स के सदस्य देशों का लगातार विस्तार हुआ

ब्रिक्स के सदस्य देशों का लगातार विस्तार हुआ है। शुरुआती तौर पर ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ही शामिल थे। बाद में, इसमें मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश भी सदस्य बन गए। यह ब्रिक्स समूह की बढ़ती वैश्विक पहुंच और महत्व को दर्शाता है। वहीं, ब्रिक्स के पार्टनर देशों में बेलारूस, बोलिविया, क्यूबा, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं।

भारत चौथी बार ब्रिक्स की मेजबानी कर रहा है। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत ने सबसे पहली बार साल 2012 में चौथे ब्रिक्स की अध्यक्षता की थी। इसके बाद, साल 2016 में 8वें ब्रिक्स की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभाली। फिर साल 2021 में 13वें ब्रिक्स की मेजबानी भी भारत ने सफलतापूर्वक की थी। अब इस साल 2026 में, भारत एक बार फिर ब्रिक्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती साख का प्रमाण है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews