
PPF Double Interest : पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी कि पीपीएफ में सेविंग का सीधा सा मतलब है, अच्छा ब्याज और टैक्स सेविंग भी साथ साथ। यही वजह है कि अधिकांश लोग इस स्कीम में सेविंग करना पसंद करते हैं। इस स्कीम पर सरकारी गारंटी भी मिलती है। इस तरह के अकाउंट पर निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट सभी कुछ टैक्स फ्री है। इस अकाउंट में आप सालाना डेढ़ लाख रु. तक जमा कर टैक्स पर छूट हासिल कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा डबल इंटरेस्ट
एक छोटी सी ट्रिक को आजमा कर आप निवेश पर ब्याज को डबल भी कर सकते हैं।इस अकाउंट पर 80 सी के तहत निश्चित सेविंग पर टैक्स में छूट मिलती है। पीपीएफ में आप बारह बार पैसे जमा कर सकते हैं, निवेश की मैक्सिमम लिमिट डेढ़ लाख रु. रखी गई है।शादीशुदा निवेशक इस अकाउंट में इंवेस्ट कर डबल ब्याज ले सकते हैं। आपको बस अपने पार्टनर के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खुलवाना है. जिससे आप दो दो अकाउंट में रकम जमा कर सकते हैं और फायदा भी ले सकते हैं।
लाइफ पार्टनर के नाम पर अकाउंट खुलवाने के फायदे
आप अगर लाइफ पार्टनर के नाम पर अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको निवेश का कोई औऱ जरिया चुनने की जरूरत नहीं है।आप एक और पीपीएफ में ही सेविंग कर सकते हैं। इस तरह आप अपने अकाउंट में डेढ़ लाख रुपये तक सेव कर सकते हैं और दूसरा इतना ही अमाउंट अपने पार्टनर के अकाउंट में भी सेव कर सकते हैं। दोनों ही अकाउंट में सेविंग पर आपको अलग अलग ब्याज भी मिलेगा, हालांकि इनकम टैक्स में छूट के लिए आप सिर्फ एक ही अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं, ऐसा करने से आपका निवेश भी डबल होगा और उस निवेश पर ब्याज भी डबल हो जाएगा।
और भी हैं फायदे
इनकम टैक्स के सेक्शन 64 के प्रावधानों के अनुसार पत्नी को दी गई राशि या किसी भी तरह का गिफ्ट आपकी इनकम ही माना जाएगा। लेकिन पीपीएफ क्लबिंग प्रावधानों में नहीं आता, इसलिए इस पर छूट बरकरार रहेगी। इस तरह आप अपने निवेश को दुगना करने के साथ ही ब्याज डबल कर सकते हैं और इनकम टैक्स में भी राहत हासिल कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

