प्रयागराज में बदमाशों ने की बमबाजी, इलाके में की गई दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर दहशत मच गई है। बदमाशों ने एक बार फिर बमबाजी की। देर रात हुई इस घटना ने एक बार फिर सभी को अचंभित कर दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
प्रयागराज में बदमाशों ने की बमबाजी, इलाके में की गई दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बदमाशों ने एक बार फिर बमबाजी की है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अपराधियों ने जनरल स्टोर की बंद दुकानों पर देर रात बमबाजी की। एक के बाद एक लगातार बम फेंके गए। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस इन बदमाशों की जांच कर रही है।

इस बमबाजी के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बेखौफ अपराधी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं और लगातार बम फेंक रहे हैं। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कहां का है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्रयागराज के पुराना कटरा कचहरी रोड थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कर्नलगंज में बदमाशों ने बमबाजी की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात बुधवार को बदमाशों ने बंद पड़ी जनरल स्टोर की दुकानों पर यह बमबाजी की। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

लगातार तीन धमाके हुए

प्रयागराज के कटरा कचहरी रोड थाना क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधियों ने बमबाजी की। एक के बाद एक उन्होंने कई बम फेंके। बम फेंकने के बाद तीन धमाके हुए और अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। कई जगहों पर जांच के साथ नाकाबंदी की गई है। हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews