Railway News: रेलवे की तैयारी, ट्रेनों में हाईटेक सुरक्षा के लिए 44 हजार ट्रेन कोच के दरवाजों पर लगाए जाएंगे कैमरे, पढ़े खबर

Railway News: रेलवे की तैयारी, ट्रेनों में हाईटेक सुरक्षा के लिए 44 हजार ट्रेन कोच के दरवाजों पर लगाए जाएंगे कैमरे, पढ़े खबर

Railway News: देश आधुनिकता की तरफ बढ़ रहा हैं। दरअसल आज देश के हर सेक्टर में आधुनिक विकास दिखाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार अब रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय किया है। रेलवे अब ट्रेनों के डिब्बों में चेहरा पहचानने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की नई पहल कर रहा है। इसी पहल के अंतर्गत, सेंट्रल रेलवे, पूर्वी रेलवे, प. रेलवे, और अन्य रेलमार्गों पर चलने वाली गाड़ियों में सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी।

कितनी होगी कैमरे की संख्या:

दरअसल इस योजना के अनुसार, 38 हजार से अधिक कोच में 8 कैमरे होंगे, जबकि 2700 कोच में 5 कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो हजार कोच में 4 कैमरे, और 960 कोच में 6 कैमरे होने वाले है। इस सुरक्षा उपाय से ट्रेनों में अपराधियों के आवागमन पर नियंत्रण कसा जाएगा।

अत्यधिक आधुनिक तकनीक से भरपूर होंगे यह कैमरे:

दरअसल टेंडर की शर्तों के अनुसार, इन कैमरों में इमेज क्रॉपिंग टूल होना अत्यंत आवश्यक है। इससे बिना किसी परेशानी के सनग्लास, स्कार्फ या चेहरा ढंका होने पर भी सही पहचान संभव होगी। इसके साथ ही फेस रिकॉग्निशन कैमरों में कैप्चर इमेज रियल टाइम पर अपराधियों के डेटाबेस से मिलाया जाएगा, जिससे वास्तविक समय में उनका पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा, फेस मास्क पहने होने पर भी 95% तक सही पहचान की जा सकेगी।

रेलवे का यह कदम आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाएगा। दरअसल पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए है। जब ट्रेनों में चोरी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां देखि गई है। हालांकि अब इस आधुनिक तकनीक से रेलवे ने इसपर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews