1 मार्च को जारी होंगे रेट, बढ़ेगी LPG सिलेंडर की कीमत! दिख सकता है Russia Ukraine War का असर

1 मार्च को जारी होंगे रेट, बढ़ेगी LPG सिलेंडर की कीमत! दिख सकता है Russia Ukraine War का असर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। कल मंगलवार 1 मार्च को तेल कंपनियां नई कीमतें जारी करेंगी। चूँकि इस समय रूस यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है और कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं इसलिए आशंका जताई जा रही है कि एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू रसोई गैस LPG सिलेंडर की कीमत स्थिर हैं ये ना बढ़ी हैं और ना ही कम हुई हैं। हालाँकि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। महीने की पहली तारीख को नई कीमतें जारी करने से पहले पेट्रोलियम कंपनियां (Petroleum Companies) एक समीक्षा बैठक करती हैं, इस बार सम्भावना जताई जा रही है कि बैठक में रूस यूक्रेन युद्द के हालात पर भी चर्चा होगी और उसके आधार पर नई कीमतें जारी होंगी।

ये भी पढ़ें – जल्द ही शुरू होंगी इंदौर – हैदराबाद में flybig की सेवाएं, जाने टिकट के दाम और अन्य जानकारी

रूस यूक्रेन युद्द के चलते विशेषज्ञ आशंका जाता रहे हैं कि रसोई गैस के साथ पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।  इधर कहा ये भी जा रहा है कि अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं इसे देखते हुए पिछले महीनों में कीमतों में वृद्धि नहीं की गई अब चूँकि कच्चा तेल महंगा हो गया है तो कीमत बढ़ना लगभग तय है लेकिन उम्मीद ये भी की जा रही है कि यदि पेट्रोलियम कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने का फैसला लेती हैं तो इसे चुनावों के बाद 7 मार्च को घोषित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – Russia-Ukraine War: कांग्रेस विधायक बोले- देश में भी तानाशाह को रोकना आवश्यक! भाजपा का पलटवार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews