Wed in India: प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में 6400 करोड़ की परियोजनाओं का किया इनॉगरेशन, दिया ‘वेड इन इंडिया’ का नया मिशन

Wed in India: प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में 6400 करोड़ की परियोजनाओं का किया इनॉगरेशन, दिया ‘वेड इन इंडिया’ का नया मिशन

Wed in India: कार्यक्रम ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 6400 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का इनॉगरेशन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान युवा उद्यमियों से मुलाकात की और उनकी कामयाबी के किस्से अपने संबोधन के दौरान भी सुनाए। उन्होंने यहां के युवा उद्यमियों को समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया और उनके साथ बातचीत की।

मोदी का नया मिशन ‘Wed in India’:

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक नया मिशन शुरू किया, जिसका नाम है ‘Wed in India’। दरअसल इस मिशन के तहत, प्रधानमंत्री ने कहा की अब कश्मीर और जम्मू के लोगों को अपने क्षेत्र को एक शादी के लिए लोकप्रिय प्लेस बनाने का काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा की “Wed in India'” ‘शादी हिंदुस्तान में करो’ हिंदुस्तान के बाहर जाकर जो शादी करने के लिए करोड़ो खर्च करते हैं अब उन्हें ‘वेड इन इंडिया’ अपनाना चाहिए। अब कश्मीर और जम्मू के लोग हमारे श्रीनगर के लोग “Wed in India'” के लिए लोगों को शादी के लिए यहां आने का आमंत्रण देंगे। यहां के होटल बुकिंग करें, यहां तीन दिन चार दिन बारात लेकर आए धूमधाम से खर्च करें यहां के लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी, उस अभियान को सिद्ध करना है।”

370 हटने के बाद का उत्साह:

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में युवा उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं और उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। इस दौरे से जम्मू-कश्मीर को नए और उत्कृष्ट विकास की दिशा में एक नई ऊर्जा मिली है, जिससे प्रदेश की जनता को एक नई आशा का संकेत मिला है।

पर्यटन का नया अध्याय:

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को पर्यटन के क्षेत्र में नए ऊंचाइयों पर पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले वर्षों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है और अब यहां लोग दुनिया भर से आते हैं। उन्होंने कहा की ‘जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं अकेले 2023 में ही दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए पिछले 10 वर्षों में अमरनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री शामिल हुए वैष्णो देवी में श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में दर्शन कर रहे हैं अब बड़े-बड़े स्तर भी सेलिब्रिटी भी विदेशी मेहमान भी कश्मीर में आए बिना जाते नहीं है।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews