‘दोनों देशों को अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व..’ भारत-जॉर्डन बिजनेस मीट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, जानें और क्या कहा

PM Modi Visit Jordan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। जहां उनके दौरे का पहला पड़ाव जॉर्डन से शुरू हुआ। पीएम मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात कर दोनों ने बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत हुई।

मंगलवार को पीएम मोदी का एक खास अंदाज दिखा। जैसे पुतिन और मोदी एक ही कार में बैठकर पीएम हाउस तक गए थे इसी प्रकार जॉर्डन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब क्राउन प्रिंस अल हुसैन ने खुद कार की स्टीयरिंग संभाली और पीएम मोदी को बगल की सीट पर बैठाकर ड्राइव करते हुए म्यूजियम तक ले गए। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत-जॉर्डन बिजनेस मीट को संबोधित किया है।

भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार पार्टनर- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कई देशों के साथ सीमाएं तो मिलती ही हैं कई देशों के बाजार भी मिलते हैं लेकिन भारत और जॉर्डन के संबंध ऐसे हैं जहां ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसर एक-साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार पार्टनर है। व्यापार की दुनिया में नंबर्स का बहुत मूल्य होता है। हम यहां सिर्फ नंबर्स गिनने के लिए नहीं बल्कि एक लंबे समय के रिश्ते बनाने के लिए हैं। एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक पेट्रा के जरिए व्यापार होता था। हमें अपने भविष्य की समृद्धि के लिए पुराने जुड़ाव को फिर से शुरू करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल महाराजा के साथ मेरी बैठक में हमने इस बात पर विस्तार में बात की कि ज्योग्राफी को मौके में और मौके को ग्रोथ में कैसे बदला जाए। आपके लीडरशिप में, जॉर्डन एक पुल बनकर उभरा है जो अलग-अलग इलाकों के साथ कोऑपरेशन बनाने में मदद कर रहा है।

भारत की ग्रोथ रेट 8% से अधिक- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ रेट 8% से अधिक है। यह उत्पादकता, शासन और नवाचार पर आधिरित आधारित पॉलिसी का नतीजा है। जॉर्डन के निवेशकों और व्यापार के लिए मौकों के नए दरवाजे खुल रहे हैं। आज दुनिया को एक नए ग्रोथ इंजन और एक भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है। भारत और जॉर्डन मिलकर इस मांग को पूरा करने में अहम रोल निभा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जॉर्डन को अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व है। जॉर्डन और भारत दोनों में संस्कृति और विरासत पर्यटन के लिए काफी गुंजाइश है। हमें फिल्म पर्व में शामिल होने के लिए बढ़ावा देना चाहिए। हमें उम्मीद है कि अगले WAVES समिट में जॉर्डन से एक बड़ा डेलीगेशन शामिल होगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews