Hindi News

“भारत में निवेश के अपार अवसर..” फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्या-क्या कहा

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर गए हुए हैं। रविवार को नीस शहर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मिलकर 'भारत इनोवोट्स' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस के मजबूत रिश्ते का भी जिक्र किया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस दौरे पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने अपने फ्रांस दौरे की शुरुआत नीस शहर से की। जहां उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों दिग्गज नेताओं ने ‘भारत इनोवोट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्यमियों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों को एक मंच पर लाया गया है, ताकि नवाचार, निवेश और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत इनोवोट्स’ को संबोधिन कर भारत-फ्रांस साझेदारी की सराहना की और कहा कि दोनों देश साझा मूल्यों और हितों से जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, दुनिया में कुछ देशों के रिश्ते ऐसे होते हैं जो एक सोच और विजन से आगे बढ़ते हैं। भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है। दोनों देशों के संबंध सिर्फ व्यापार या कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा मूल्यों, भरोसे और भविष्य के लिए एक जैसी सोच पर आधारित हैं।

भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन को मिला नया आयाम

पीएम मोदी ने कहा कि इस रिश्ते में संबंध, पक्का यकीन, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य और साझा दृष्टिकोण है। इस रिश्ते की बुनियाद पर, हमने पिछले कुछ सालों में मिलकर नई पहल शुरू की हैं और नए विचार को मार्गदर्शिका किया है। हमने वैश्विक चुनौतियों का हल निकालने की भी पूरी कोशिश की है। चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन हो, AI से जुड़ी बातचीत हो, सुरक्षा से लेकर वहनीयता तक हमारी साझेदारी हो मतलब, हमारे दोनों देशों ने इंसानियत से जुड़ी चुनौतियों का हल निकालने के लिए मिलकर काम किया है। इस साल फरवरी में, भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन शुरू हुआ। मुझे खुशी है कि आज हम फ्रांस के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान भारत और फ्रांस के साथ मिलकर आगे बढ़ने में निहित है। आज मुझे गर्व है कि ‘भारत इनोवेट्स’ पहल उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी को जोड़ रहा है ‘भारत इनोवेट्स’ मंच

उन्होंने कहा कि यह मंच भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां भारत के युवा नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों को यूरोप की विशेषज्ञता, तकनीकी क्षमता और निवेश अवसरों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह पहल भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप सहयोग और प्रौद्योगिकी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, नीस में भारत इनोवेट्स 2026 में हुई बातचीत बहुत जानकारी देने वाली और जानकारी देने वाली थी। निवेशक और उद्यम पूंजी नेता के साथ नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और उभरते सेक्टर्स में भारत में मिलने वाले बहुत सारे मौकों पर बातचीत हुई। भारत की ग्रोथ टैलेंट, स्केल, स्टेबिलिटी और रिफॉर्म से चलती है, जो इसे निवेश और नवाचार के लिए एक आकर्षक जगह बनाती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews