गुजरात में वन्य जीव केंद्र वनतारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है वनतारा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्य जीव केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया। यह संरक्षण केंद्र वन्य जीवों के बचाव और पुनर्वास के लिए बनाया गया है। वनतारा 2000 से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा बचाए गए विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है।
गुजरात में वन्य जीव केंद्र वनतारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है वनतारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के दौरान वन्य जीव अस्पताल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को देखा और उनका हाल जाना। वनतारा में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्हें नई जिंदगी मिली है। यह केंद्र डेढ़ लाख से अधिक बचाए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का आश्रय स्थल है, जिसमें 2000 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं।

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने वन्य जीव अस्पताल की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद आईसीयू, एमआरआई, सीटी स्कैन, वन्य जीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, एंडोस्कोपी, नेफ्रोलॉजी, डेंटिस्ट्री और इंटरनल मेडिसिन जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति के बच्चे का हाल जाना

इस दौरान प्रधानमंत्री ने वनतारा में मौजूद क्लाउडेड लेपर्ड (एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति) के बच्चे का हाल जाना। इसके अलावा, उन्होंने एशियाई शेर और सफेद शेर के बच्चों को भी देखा। प्रधानमंत्री ने इन जानवरों के साथ समय बिताया और उन्हें खाना भी खिलाया। इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया और वहां रखे गए कई खूंखार जानवरों को करीब से देखा।

जानवरों के साथ खेलते हुए दिखाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वनतारा में ऐसे कई जानवर हैं, जिन्हें दुर्घटनाओं से बचाया गया है। हाल ही में एक हाईवे पर गाड़ी की चपेट में आए एक तेंदुए को बचाया गया था और वनतारा लाया गया, जहां उसकी सर्जरी चल रही थी। यहां ऐसे जानवरों को प्राकृतिक आवास के अनुरूप बनाए गए सेंटर में रखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कई जानवरों के साथ खेलते हुए भी नजर आए। वनतारा में चिंपांजी को पालतू जानवरों की तरह रखा जाता है, और इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहने वाले ऑरंगुटान के साथ समय बिताया और उसे गले लगाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews