आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती, PM मोदी ने दिया खास संदेश, कहा – ‘उनका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा’

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती है। दिल्ली में समाधि स्थल सदैव अटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती, PM मोदी ने दिया खास संदेश, कहा - 'उनका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा'

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था। 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। आज उनकी जयंती पर समाधि स्थल सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेता पहुंच सकते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर, जेपी नड्डा समेत NDA अलायंस और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता दिल्ली में स्मृति स्थल पर पहुंचेंगे।

1996 में महज 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के एक बड़े नेता थे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने देश के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्यकाल संभाला। 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में शामिल रहे। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में महज 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे। 1951 में जनसंघ संस्थापक के सदस्य बने। वहीं इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई 1957 में संसद सदस्य बने।

1992 में अटल बिहारी वाजपेयी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

1968 में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ अध्यक्ष चुने गए। बता दें कि 1992 में अटल बिहारी वाजपेयी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1998 में मात्र 13 महीनों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने। 2015 में बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न प्रदान किया गया। 16 अगस्त 2018 को उन्होंने दिल्ली के एम्स में 93 वर्ष की उम्र में अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “अटल बिहारी वाजपेयी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews