प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज, यहां जानिए कैसा रहा उनका अब तक का राजनीतिक सफर

आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिवस हैं। वहीं इस खास मौके पर हम आपको इस खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सफर और उनके जीवन की खास उपलब्धियां बता रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज, यहां जानिए कैसा रहा उनका अब तक का राजनीतिक सफर

आज, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 74वां जन्मदिवस मना रहे हैं। दरअसल भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नरेंद्र मोदी का सफर कड़ी चुनौतियों से भरा रहा है। हालांकि इसके बाबजूद उन्होंने अपने अडिग इरादों और सशक्त नेतृत्व से देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक खास पहचान हासिल की।

दरअसल नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में 300 से अधिक सीटें जीतीं और 21 राज्यों में सत्ता कायम की। वहीं उनके 75वें वर्ष में कदम रखते हुए, आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के जीवन पर नजर डालें।

बचपन में कई मुश्किलों का किया सामना:

बता दें कि नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ। वहीं बचपन से ही उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया। दरअसल नरेंद्र मोदी ने अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर अपने परिवार को सहारा दिया। वहीं आर्थिक परेशानियों के बावजूद, उन्होंने अपने सपनों की ओर बढ़ने का एक मजबूत हौसला नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार उन्होंने वडनगर के एक साधारण स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, इसके बाद, नरेंद्र मोदी ने मुश्किलों को अवसर में बदलते हुए अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

RSS से शुरू हुआ सफर

दरअसल नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव बचपन में ही शुरू हो गया था। आपको जानकारी दे दें कि 1958 में, जब वह केवल 8 वर्ष के थे, उन्होंने संघ में बाल स्वयंसेवक के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। दरअसल संघ के साथ काम करते हुए उन्होंने अनुशासन, संगठन और समर्पण के गुणों को सीखा, जो आगे चलकर उनके राजनीतिक जीवन की मजबूत नींव साबित हुए।

1985 से 2024 का सफर रहा शानदार

बता दें कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर 1985 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ने के साथ शुरू हुआ था, जहां उन्होंने अपनी संगठनात्मक कुशलता के चलते एक अलग पहचान बनाई। वहीं 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने ‘गुजरात मॉडल’ के तहत राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इसके साथ ही 2014 में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 282 सीटें जीतकर इतिहास रचा और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुना गया। बता दें कि उनके पहले कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना और नोटबंदी जैसे महत्वपूर्ण फैसले हुए। इसके बाद 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने का काम और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल शुरू की। वहीं 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews