प्रिया सरोज की मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल, सपा सांसद ने दर्ज कराया केस, लगाया छवि खराब करने का आरोप

सपा सांसद प्रिया सरोज ने अपनी एआई जेनरेटेड तस्वीर वायरल करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक तस्वीर फैलाने वालों के बारे में जानकारी दी है।
Priya Saroj

उत्तर प्रदेश के मछली शहर की समाजवादी पार्टी सांसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो एआई जनरेटेड हैं। इन तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है जिसे लेकर अब सांसद ने आवाज उठाई है।

प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी के नेता समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है और कार्रवाई की मांग की है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद मामला सुर्खियों में आया है।

प्रिया सरोज ने दर्ज कराई शिकायत

AI जेनरेटेड तस्वीर और सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सपा सांसद ने भाजपा नेता अमोद सिंह और एडवोकेट विशाल सिंह के खिलाफ साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने झूठी और भ्रामक सामग्रीय शेयर करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रिया ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और कहा है कि इन मॉर्फ्ड तस्वीरों को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सपा सांसद ने लिखा नकली तस्वीरें, नाकाम साजिश। जौनपुर के बीजेपी आईटी सेल प्रभारी और कुछ लोगों द्वारा एआई जेनरेटेड फर्जी तस्वीर शेयर का झूठा माहौल बनाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। यह भाजपा के राजनीति नहीं डर और घबराहट है। महिलाओं के खिलाफ एआई जेनरेटेड साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और यह इसी का उदाहरण है।

आगे उन्होंने लिखा इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और इस प्रकार के हरकत पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तस्वीर बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। प्रिया की शिकायत के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है सोशल मीडिया पर लोग उनका साथ देते नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews