Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों का प्रमोशन, बने आईएएस, डीओपीटी के आदेश जारी, देखें लिस्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक विभाग की बैठक हुई थी, जिसके बाद 16 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोट करके राजस्थान कैडर अलॉट कर दिया गया है।
Promotion news

राजस्थान में 16 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। केन्द्र सरकार ने RAS के 16 अफसरों को IAS में प्रमोट किया है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संयुक्त सचिव और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विशिष्ट सहायक का भी नाम शामिल है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब राजस्थान कार्मिक विभाग RAS सूची से नाम हटाकर IAS सिविल सूची को तदनुसार अद्यतन करेगा।

दरअसल पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक विभाग की एक बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत और कार्मिक विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए थे, इसमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोशन को लेकर नामों पर मंथन हुआ था और फिर 16 अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी और सूची तैयार की गई । अब इन अधिकारियों को आईएएस में प्रमोट करके राजस्थान कैडर अलॉट कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

  • 1997 बैच के 13 और 1998 बैच के 3 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है।1998 बैच से जुगल किशोर मीणा, ललित कुमार और डॉ. एसपी सिंह को आईएएस संवर्ग में शामिल किया गया है।
  • 1997 बैच से नवनीत कुमार, सुखवीर सैनी, हरीफूल यादव, राजेश वर्मा, सुरेशचंद्र, महेन्द्र खींची, अजीत सिंह राजावत, अवधेश सिंह, राकेश राजोरिया, राकेश शर्मा, जगवीर सिंह, बृजेश कुमार चांदेलिया और डॉ. हरसहाय मीणा का चयन किया गया है।

Promotion Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews