Promotion : अधिकारियों को नए साल का तोहफा, प्रमोशन-वेतनमान का लाभ, आदेश जारी

MPpromotion

RAS Promotion 2023: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नए साल में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के साथ आरएएस अधिकारियों को भी पदोन्नति का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी कर 10 आरएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है।

कार्मिक विभाग के जारी आदेश अनुसार कनिष्ट वेतन शृंखला में नियमित रूप से नियुक्त श्योराम वर्मा, शारदा चौधरी, जनक सिंह, चेतन कुमार त्रिपाठी, रमेश देव, विवेक व्यास, विश्वामित्र मीणा और केशव कुमार मीणा को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है।वही आरएएस रामावतार गुर्जर एवं राधेश्याम डेलू को चयन वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है।

वहीं, वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन पूर्ण नहीं होने की वजह से अशोक कुमार त्यागी, साधुराम जाट, उम्मेद सिंह-द्वितीय, सुनील कुमार, रतनलाल रैगर, जयसिंह-द्वितीय, पंकज शर्मा, अकिल अहमद खान, प्यारेलाल सोंठवाल, आकांक्षा बैरवा एवं पिंकी मीणा की पदोन्नति को रोक दिया गया है। इसी तरह नरेश कुमार मीणा एवं शक्ति सिंह भाटी की पदोन्नति संबंधी मामलों को भी डेफर किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews