Pulwama Encounter News : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Pulwama Encounter News : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Encounter News) के पाहू इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में भारतीय सेना (Indian Army) को बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर में बीते तीन दिन में यह चौथा मुठभेड़ है। जिसमें जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

यह भी पढ़े…महज 47 सेकंड डांस के अभिनेत्री अमीषा पटेल ने लिए 4.25 लाख, आयोजक और महंत नाराज

कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी निशाने पर थें, जिनमें तीन को मार गिराया गया है। IG विजय कुमार के मुताबिक, इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़े…Train Cancelled : रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा करने से पहले यहां कर लें चेक

आपको बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया गया। फिर सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बार-बार अपील करने के बाद भी आतंक नहीं माने और उन्होंने फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से एक के बाद एक कर तीन आतंकी ढेर कर दिए गए।

यह भी पढ़े…हनुमान चालीसा विवाद : राणा दंपति को बड़ा झटका, भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, राजद्रोह का आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार की शाम साउथ कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी दहशतगर्द समेत दो को मार गिराया है। जबकि तीन दिनों में घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों का काम तमाम कर दिया। मौके से दो एके-47, सात मैग्जीन, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews