Punjab Election : कांग्रेस ने जारी की सूची, चन्नी-सिद्धू इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Punjab Election : कांग्रेस ने जारी की सूची, चन्नी-सिद्धू इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनावों(Punjab Election) के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची के हिसाब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें – केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब इस दिन से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

पंजाब विधानसभा चुनवों के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों में एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को भी टिकट दिया गया है वे मोगा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं सांसद प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी ने कादियां से उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें – PM Modi की बड़ी घोषणा, हर साल 16 जनवरी को मनेगा National Startup Day

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews