‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ पर विशेष सत्र बुलाएगी पंजाब सरकार, खुद सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी।
vb-g ram g bill 2025

लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ। दोनों ही सदनों में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी बिज को मंजूरी मिल गई है। यह बिल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की जगह लेगा। एक तरफ ये बिल पास हुआ तो दूसरी ओर विपक्ष लगातार इस बिल का विरोध कर रहा है और मोदी सरकार पर कई आरोप लगा रहा है।

बता दें कि विपक्ष ने सबसे ज्यादा हंगामा इस बिल के नाम को लेकर कर रहा है। बिल में महात्मा गांधी के नाम की जगह भगवान राम का नाम लिया गया है। विपक्ष का ये भी आरोप था कि यह बिल गांव के गरीबों के लिए रोजगार की गारंटी को खत्म करता है।

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए ‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ का विरोध अब पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इस बिल के खिलाफ पंजाब के विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘मनरेगा’ योजना में बदलाव करके गरीबों की आजीविका को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है इस मनमानी के खिलाफ पंजाबियों की आवाज उठाने के लिए जनवरी के दूसरे सप्ताह में पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भले ही खत्म होने गई हो लेकिन ‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन अभी भी जारी है। राज्यसभा में गुरुवार को यह बिल पास होते ही संसद परिसर में सियासी टकराव तेज हो गया था। विपक्षी सांसदों ने आधी रात संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद पुरानी संसद के बाहर पूरी रात धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके अलावा जब लोकसभा में इस बिल को पारित किया गया तब विपक्षी दलों ने हाथों में पोस्टर लेकर हंगामा किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पार्टी सांसदों के साथ पुरानी लोकसभा के सामने प्रदर्शन किया और इस बिल को महात्मा गांधी का अपमान बताया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews