चार्ज में लगाया मोबाइल और देखते-ही-देखते खाते से गायब हुए 16 लाख, पढ़ें पूरी खबर

Cyber ​​Crime

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | इन दिनों मोबाइल सबके जीवन में सांस लेने जितना जरूरी हो गया है। बता दें कि मोबाइल के बिना लोगों का जीवन अधूरा सा है, उसके बिना लोगों का कोई काम नहीं होता। मोबाइल में लोग इतने खोए रहते हैं कि उन्हें आसपास के चीजों का कोई ध्यान नहीं देता है। जिसके कारण कई बार वो अनहोनी के भी शिकार हो जाते हैं। मोबाइल के बहुत साइड इफेक्ट भी है। जिसे सावधानी से ना इस्तेमाल किया जाए तो आपको भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जिसका एक ताजा मामला हैदराबाद की कंपनी में कार्यरत कर्मचारी के साथ हुआ है। जिसे सरेआम मोबाइल चार्ज करना काफी भारी पड़ गया है।

यह भी पढ़ें – पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी पेंशन राशि में वृद्धि, मिलेंगे अन्य कई लाभ, प्रस्ताव तैयार

दरअसल, एक कंपनी के सीईओ को चुकानी पड़ी है। वह सार्वजनिक स्थान पर USB पोर्ट के जरिए अपने मोबाइल को चार्ज कर रहे थे लेकिन, देखते-ही-देखते हैकर्स ने उनके अकाउंट से 16 लाख रुपए गायब कर दिए। जिसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत साइबर सेल की है। इसलिए बढ़ते अपराधों को देखते हुए RBI ने भी 1 अक्टूबर से अपने नियमों में बदलाव कर दिए हैं। केवल इतना ही नहीं, उड़ीसा पुलिस ने इस मामले में ट्विटर करते हुए लिखा कि, “अपने मोबाइल को पब्लिक प्लेस जैसे – मोबाइल चार्जिंग स्टेशन या USB पावर स्टेशन पर चार्ज ना करें। साइबर फ्रॉड मोबाइल से आपकी पर्सनल जानकारी चुराने और मॉलवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें – लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, सेवानिवृति पर इस तरह मिलेगा लाभ

इसी से जुड़ा एक मामला कुछ समय पहले नई दिल्ली से सामने आया था। जिसमें 1 महिला साइबर क्राइम की शिकार हो गई थी। दरअसल, वह दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने फोन को वहां मौजूद यूएसबी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज में लगा कर अपने फोन को चार्ज किया था। जिसके कुछ घंटे बाद एक मैसेज उनके फोन पर एक मैसेज आया जिसमें यह लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 1 लाख 20 हजार निकाले गए हैं। जिसके बाद महिला ने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मंत्रालय ने जारी किए ये खास निर्देश, मिलेगा लाभ, जानें नियम-शर्तें

बता दें कि आजकल अपने पैसों का ट्रांजैक्शन घर बैठे आसानी से मोबाइल ऐप के जरिए कर देते हैं। जिसके कारण साइबर अपराध जैसी को बढ़ावा मिल रहा है। साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते से पैसे चुराने में एक्सपर्ट हो चुके हैं और आपको बिना जानकारी लगे आपके खाते से पैसा भी निकाल लेते हैं। जरा सी चुक आपको बहुत ही महंगी पड़ जाती है। इसके अलावा लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपने फोन को चार्ज कर लेते हैं। जिससे साइबर फ्रार्ड आसानी से आपको फोन का डेटा हैक कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें – MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 477 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews