प्यारी बहना सुख सम्मान योजना : महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, CM का बयान- बंद नहीं होगी योजना, लाभार्थियों को जून में एक साथ मिलेंगे 3000 रु

delhi cm

Indira Gandhi Pyari Mahila Samman Nidhi Yojana : हिमाचल प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना ( को लेकर नया अपडेट सामने है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योजना की राशि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग से राशि जारी करने की अनुमति नहीं मिली तो जून में दो माह की किस्त के एक साथ तीन हजार रुपये जारी किए जाएंगे।चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी माह के पैसे जारी किए जाएंगे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना (Sukh Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत प्रदेश की हर महिला को 1500-1500 रुपये देने की गारंटी कांग्रेस ने दी है और वादा किया था कि पहली अप्रैल 2024 से ही उन्हें इस योजना की राशि जारी की जाएगी। कांग्रेस अपने वादे पर कायम है और यदि इसकी अनुमति चुनाव आयोग से नहीं मिली तो अप्रैल-मई की किस्त एक साथ जून में जारी की जाएगी, इससे महिलाओं के खाते में तीन हजार रुपये आएंगे।

नही बंद होगी योजना, जून में खाते में आएंगे 3000 रुपए

  • सीएम ने कहा कि लाहुल स्पीति में महिलाओं को फरवरी से यह राशि मिलना शुरू हो चुकी है, अन्य जिलों में पहली अप्रैल से इसे देने की स्वीकृति पिछली कैबिनेट बैठक में दी जा चुकी है।  महिलाएं फार्म भरकर कार्यालय में जमा करवाएं। यदि कर्मचारी व अधिकारी फार्म न लें तो कांग्रेस विधायकों के पास जमा करवाएं। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा का लाभ ले रही जिन 2.37 लाख महिलाओं को 1000 और 1150 पेंशन मिल रही थी, उन्हे भी अब हर महीने 1500 रूपये दिए जा रहे हैं।
  • हिमाचल में अब ₹1500 मासिक पेंशन की योजना नहीं रुकेगी।भाजपा ने ₹1500 मासिक पेंशन योजना को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है, लेकिन इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलकर रहेगा। यदि पीएम किसान निधि योजना की किस्त जारी की जा सकती है तो महिलाओं को क्यों जारी नहीं करने दी जा रही है। जून महीने में एक साथ महिलाओं के खाते में 3 हजार की राशि आएगी।

मई में 2 जिलों से शुरू हुई थी योजना, फरवरी से मिल रहा लाभ

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना की शुरुआत 1 मई 2023 को स्पीति घाटी से की गई थी। इसके बाद 1 फरवरी 2024 से योजना को लाहौल में लागू किया गया। इसके तहत जिला लाहौल-स्पीति की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन देने का फैसला किया गया । इन दोनों जगहों महिलाओं को हर महीने राशि मिलना शुरू हो गई है और अब अप्रैल से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाना है, इसके लिए पहले ही कैबिनेट की मंजूरी दी जा चुकी है।  इस योजना का लाभ प्रदेश की 9 लाख पात्र महिलाओं को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews