आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्य सभा में उप नेता पद से हटाये जाने और पार्टी की तरफ से सदन में बोलने पर पाबन्दी लगाने पर राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने पुराने संसद भवन परिसर में एक वीडियो बनाकर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कई सवाल किये हैं और उनका कुसूर पूछा है, राघव चड्ढा ने इस दौरान शायराना अंदाज में पार्टी को चेतावनी भी दी है।

आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने कल गुरुवार को अचानक एक फैसला लेते हुए पार्टी के युवा नेता राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया साथ ही राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में उन्हें पार्टी को दिए जाने वाले समय में नहीं बोलने देने का अनुरोध किया यानि बतौर आप सांसद उनके राज्यसभा में बोलने पर पाबन्दी लगा दी।

खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ

पार्टी एक एक्शन के बाद आज राघव चड्ढा ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने पुराने संसद भवन परिसर में एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इस वीडियो में उन्होंने कहा- खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ… मुझे जब जब संसद में बोलने का मौका ममिला मैंने हमेशा जनता के मुद्दे उठाये, तो क्या यही मेरा अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह आकर दिया, मेरा कुसूर क्या है?

राघव चड्ढा ने जनता को दिया धन्यवाद, मांगा साथ 

उन्होंने कहा मैंने जब भी बात की देश के आम आदमी की बात की और आम आदमी पार्टी ने ही मेरी बोलने की आजादी छीन ली , राघव चड्ढा ने कहा कि मेरे मुद्दे उठाने के बाद देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी को इससे क्या नुकसान हुआ? भला मुझे कोई क्यों बोलने से रोकना चाहेगा? ये आप समझिये लेकिन आप लोग मुझे ऐसे ही प्यार देते रहिये और मेरा साथ देते रहिये। उन्होंने कहा जिन लोगों में संसद में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया मुझे खामोश कर दिया मैं उनसे कहना चाहता हूँ — “मेरी ख़ामोशी को मेरी हार मत समझ लेना.. मैं वो दरिया हूँ जो वक्त आने पर सैलाब बनता है …

पहले स्वाति मालीवाल, अब राघव चड्ढा 

उल्लेखनीय है अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा दूसरे ऐसे राज्यसभा सांसद है जिनपर पार्टी ने एक्शन लिया है  इससे पहले स्वाति मालीवाल का केस बहुत चर्चित रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में उनके साथ मारपीट के आरोप लगाये थे तभी से उनके और आम आदमी पार्टी के बीच दूरियां है अब राघव चड्ढा की भी अपनी पार्टी से दूरियां बढ़ गई है।

राज्यसभा में 10 सदस्य हैं AAP के 

आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्तमान में राज्यसभा में 10 सदस्य हैं इसमें सात पंजाब से और तीन दिल्ली से। चड्ढा भी उच्च सदन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। राघव 10 अप्रैल 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं जो 2028 तक रहेंगे जबकि स्वाति मालीवाल 28 जनवरी 2024 से राज्यसभा सदस्य हैं उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा लेकिन दोनों ही पार्टी लाइन से हटकर बात करते हैं जिससे पार्टी को कोई लाभ नहीं होता उलटा नुकसान ही होता है इसलिए पार्टी ने ये कड़ा सन्देश दिया है ।