पुणे में बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का हुआ निधन, लम्बे समय से लड़ रहे थे कैंसर से लड़ाई

पुणे में बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का हुआ निधन, लम्बे समय से लड़ रहे थे कैंसर से लड़ाई

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । शनिवार को “बजाज ग्रुप” के पूर्व चेयरमैन का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  लंबे समय से राहुल बजाज कैंसर से लड़ रहे थे और आज करीबन 2:30 बजे पुणे में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। राहुल बजाज पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था।  वह देश के दिग्गज कारोबारियों में से एक थे । साथ ही साथ वह संसद के भी सदस्य थे । उनकी मृत्यु पर पर प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया ।

यह भी पढ़े … जब युवती ने पुलिस के सामने ही सरेराह कार सवार युवक को जड़ा थप्पड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि , “श्री राहुल बजाज जी को वाणिज्य और उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा। व्यवसाय से परे, वह सामुदायिक सेवा के प्रति उत्साही थे और एक महान संवादी थे। उनके निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।”

तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कारोबारी राहुल बजाज के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा की , “श्री राहुल बजाज के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय उद्योग के एक अग्रणी, वह इसकी प्राथमिकताओं के बारे में भावुक थे। उनके करियर ने देश के कॉर्पोरेट क्षेत्र के उदय और जन्मजात ताकत को दर्शाया। उनके निधन से उद्योग जगत में एक खालीपन आ गया है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews