राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- हिंदुस्तान के भविष्य और एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने में लगा है RSS

Rahul Gandhi allegation on RSS

Rahul Gandhi allegation on RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साधने वाले राहुल गांधी ने आज एक बार फिर निशाना साधा है, RSS पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया, उन्होंने कहा RSS हिंदुस्तान के भविष्य और उसके एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने में लगा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज  जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे इंडी गठबंधन के स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रदर्शन में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी प्रहार किया।

राहुल बोले,अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ें

राहुल गांधी ने कहा RSS-BJP के लोग आज शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं। हिंदुस्तान के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर RSS के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, पेपरलीक हो रहे हैं, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में धांधली और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से लड़ें।

ये देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना है

राहुल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आज RSS हिंदुस्तान के भविष्य और उसके एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने में लगा है। अगर हमारी शिक्षा व्यवस्था RSS के हाथ में चली गई तो देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा और देश बर्बाद हो जाएगा। आज हिंदुस्तान की यूनिवर्सिटीज में सारे वाइस चांसलर RSS के चुने हुए हैं और आने वाले समय में स्टेट यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर भी RSS के चुने हुए लोग ही बनेंगे। ये देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews