पटका विवाद: राहुल गांधी पर बीजेपी के आरोपों पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, बोले “राजनीतिक लाभ के लिए बनाया मुद्दा”, गणतंत्र दिवस समारोह में विपक्ष के अपमान का आरोप

'अपमान' के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने है। एक तरफ बीजेपी राहुल गांधी पर असम की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान तीसरी पंक्ति में बिठाकर बीजेपी ने जानबूझकर विपक्षी नेताओं का अपमान किया है।
Congress President Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

बीजेपी द्वारा राहुल गांधी पर असम और पूर्वोत्तर की संस्कृति का अपमान करने के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि ये आरोप पूरी तरह गलत है..स्वागत के समय उन्होंने पटका पहना था लेकिन भोजन के समय राहुल गांधी ने उसे मोड़कर रख लिया था। खड़गे ने कहा कि बीजेपी बेमतलब का मुद्दा बना रही है जबकि गणतंत्र दिवस समारोह में उसने हमें तीसरी पंक्ति में स्थान देकर पूरे विपक्ष का अपमान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “विपक्ष के दो नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाते हैं। स्टेट मिनिस्टर्स के साथ खड़ा करते हैं, बैठाते समय भी उनकी लाइन में डाल दिया है। बीजेपी विपक्ष का इतना अपमान कर रही है और असम में होने वाले चुनाव में जीतने के इस तरह के निरर्थक बातों को जानबूझकर मुद्दा बनाया जा रहा है।”

बीजेपी ने राहुल गांधी पर जड़े आरोप

दरअसल 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित “एट-होम” रिसेप्शन में पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति को सम्मान देने के लिए हर मेहमान को पारंपरिक गमोसा/पटका पहनने का अनुरोध किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई विदेशी अतिथियों ने पारंपरिक पटका पहना, जबकि राहुल गांधी को बिना पटका के देखा गया। इसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के आग्रह के बावजूद पटका नहीं पहना, जिससे पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। बीजेपी ने इसे “संवेदनशीलता और सम्मान की कमी” बताते हुए इसे असम और पूरे पूर्वोत्तर के प्रति अपमानजनक कृत्य करार दिया है। इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की है।

मल्लिकार्जुन खड़के का बीजेपी पर पलटवार

इसपर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि इसे बीजेपी का राजनीतिक फायदे के लिए उठाया जा रहा मुद्दा करार दिया है। वही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर संविधान और विपक्ष के नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दों को उभार रही है जिससे असम, मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार बनाने की उसकी कोशिशों को राजनीतिक लाभ हो। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘हम नॉर्थ ईस्ट जाते हैं, मणिपुर से राहुल गांधी ने पदयात्रा भी निकाली। वे(राहुल गांधी) नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए लड़े।’ उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की बैठक व्यवस्था पर  सवाल उठाते हुए कहा कि दो विपक्ष के नेताओं को आमंत्रण देने के बावजूद राज्य मंत्रियों के साथ तीसरी पंक्ति में बैठाया गया, जो संवैधानिक पदों की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक तरफ विपक्षी नेताओं का अपमान कर रही है और दूसरी तरफ अपने राजनीतिक लाभ के लिए अनर्गल बातों को तूल दे रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews