शायराना हुए राहुल गांधी, बोले ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’

शायराना हुए राहुल गांधी, बोले ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कहा है ‘नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।’ ये बात उन्होने राजस्थान में अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए ये बात कही। राहुल ने कहा कि ‘मुझे रास्ते में बीजेपी के लोग भी मिल जाते हैं। आम तौर से वो बीजेपी के ऑफिस के ऊपर खड़े होते हैं। मैं नफरत नहीं करता उनसे, विचारधारा के खिलाफ लड़ता हूं उनसे।’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश से गुजरकर यात्रा राजस्थान पहुंच चुकी है। यहां एक आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि ‘बीजेपी नेता कार्यकर्ता जो मुझसे पूछते हैं क्या कर रहे हो, उनके लिए जवाब। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आप मुझसे नफरत करो, आप मुझे गाली दो ये आपके दिल की बात है। आपका बाजार नफरत का..मेरी दुकान मोहब्बत की।’ इस मौके पर उन्होने कहा कि अंत में बीजेपी को भी यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा धर्म हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं है। इस मौके पर उन्होने राजस्थान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में गरीबों के लिए सबसे अच्छी योजनाएं यहां है।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आम लोगों पर महंगाई की मार है। सिलेंडर की कीमत 400 से 1040 रूपये हो गई है, हम इसे लेकर एक कैटेगरी बनाएंगे और 1 अप्रैल 2023 के बाद 1040 रूपये वाला सिलेंडर 500 रूपये में देंगे। उन्होने कहा कि इस महंगाई को कम करने के लिए हम जो कुछ कर सकते हैं, वो करेंगे। सीएम ने कहा कि अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा तब और घोषणाएं करूंगा और हमारी कोशिश है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होने कहा कि महंगाई मिटाने, गरीबों के कल्याण और बेरोजगारी मिटाने के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्पित है और हम इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews