“सफर लंबा है, पर संकल्प वही, लड़ाई लड़ता रहूंगा..” नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो साल पूरे होने पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के दो साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सफर लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें लोकसभा में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को बताया गया है। राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के दलों की सहमति के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए हो गए हैं। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा, हर भारतीय की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना। राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा। उन्होंने आगे कहा, सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने दो सीटों से लड़ा था चुनाव

बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वे अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली और केरल के वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे। दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी ने भारी मतों से जीत हासिल की। बाद में राहुल गांधी ने वायरड सीट छोड़ दी और उस सीट पर प्रियंका गांधी ने उप चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की।

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली 99 सीटें

चुनाव के बाद अब फैसला लोकसभा के विपक्ष के नेता को चुनना था। लोकसभा में 2014 से 2024 तक करीब 10 सालों तक कोई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं था क्योंकि कोई भी विपक्षी पार्टी कुल लोकसभा सीटों का कम से कम 10% जरूरी आंकड़ा पूरा नहीं कर पाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस इस लिमिट को पार कर गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं। यह 2019 के मुकाबले कांग्रेस के लिए बड़ा सुधार था, क्योंकि 2019 में पार्टी को 52 सीटें मिली थीं।

25 जून 2024 को INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर औपचारिक मुहर लगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष का पद स्वीकार करने का आग्रह किया गया था। हालांकि, उन्होंने निर्णय लेने के लिए कुछ समय मांगा था। राहुल गांधी ने 26 जून 2024 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद ग्रहण किया था।

नेता प्रतिपक्ष को मिलता है कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। यह पद कई महत्वपूर्ण संवैधानिक और वैधानिक चयन समितियों का सदस्य होता है, जिनमें CBI निदेशक समेत कई प्रमुख संस्थानों के प्रमुखों की नियुक्ति से जुड़ी चयन समितियां शामिल हैं। इसके अलावा, परंपरागत रूप से लोकसभा की प्रतिष्ठित लोक लेखा समिति (PAC) की अध्यक्षता भी नेता प्रतिपक्ष के पास होती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews