राहुल गांधी ने 9 सेकंड में लगाए 13 पुशअप्स, 10वीं कक्षा के छात्र ने किया चैलेंज

राहुल गांधी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो पुशअप्स (Pushups) करते दिख रहे हैं। आगामी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनावी मैदान पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कन्याकुमारी (Kanyakumari) में रोड शो किया, वही एक स्कूल के कार्यक्रम में पुशअप करते दिखे।

— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) March 1, 2021

यह भी पढ़े…कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण भोपाल में निशानेबाजी ट्रायल पर रोक

दरअसल राहुल गांधी को एक दसवीं की छात्रा ने पुशअप लगाने को कहा जिसके बाद राहुल गांधी ने पुशअप लगाए। वहीं प्रवास के दौरान रोड शो में राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों (Congress candidates) के पक्ष में वोट करने की पब्लिक से अपील की । बाद में उन्होंने 10वीं कक्षा के छात्रों को संबोधित किया। इसी दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी से पुशअप करने की अपील की। जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही पुशअप्स किए।

यह भी पढ़े…Gwalior News: शहर की दहलीजों पर दिखेगा ऐतिहासिक वैभव, बनेंगे खूबसूरत प्रवेश द्वार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews