ट्रंप ने कहा भारतीय इकोनॉमी को डेड, राहुल गांधी बोले- आई एम ग्लैड… कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने किया विरोध

सीजफायर के बयानों के बीच ट्रंप ने भारत की इकोनॉमी को डेड कहकर सियासी हलकों में खलबली मचा दी है, दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए इस तरह की टिप्पणी ने नई बहस छेड़ दी है, कांग्रेस इस मुद्दे पर दो फाड़ नजर आ रही है
Donald Trump Rahul Gandhi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहा है इसपर देश में नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई है, कोई इसे गाल्ट कह रहा है तो कोई इसे सही बता रहा है लेकिन इन सबके बीच राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं खुश हूँ ..उन्होंने सच कहा है भारत की इकोनॉमी डेड है।

भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाने यानि सीजफायर कराने को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं और इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं हालाँकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर इसे संसद में नकार चुके हैं लेकिन कांग्रेस इस मामले में ट्रंप के बयान को लेकर बार बार हमलावर है इस बीच ट्रंप मे टैरिफ की बात कर कांग्रेस को एक मुद्दा और दे दिया है।

ट्रंप ने भारत की इकोनॉमी को डेड कहा  

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही भारत की इकोनॉमी को डेड भी कह दिया, ट्रंप के इस बयान से देश में सबसे अधिक खुश राहुल गांधी दिखाई दिए, मीडिया ने जब उनसे ये सवाल किया तो उन्होंने कहा ये सच है सब जानते हैं केवल प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री नहीं मानते।

मैं खुश हूँ कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सच बोला है: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि सब जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था डेड इकोनॉमी है, मैं खुश हूँ कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सच बोला है एक फेक्ट बताया है, उन्होंने मीडिया से कहा आप ये सवाल क्यों कर रहे हैं आप हैरान क्यों है? कोई कन्फ्यूजन है कि इंडियन इकोनॉमी एक डेड इकोनॉमी है, भाजपा ने इकोनॉमी का खत्म कर दिया है उसने अडानी की मदद करने के लिए इसे खत्म किया है।

राजीव शुक्ला ने कहा गलतफहमी में जी रहा है ट्रंप 

राहुल गांधी के इस बयान से उलट उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला ने ट्रंप के बयान पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा ट्रंप का कहना गलत है हमने नरसिम्हाराव की सरकार में आर्थिक सुधार किये उसे मनमोहन सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आगे बढ़ाया और मोदी सरकार ने भी इसपर काम किया इसलिए हमारी आर्थिक स्थिति कहीं कमजोर नहीं है ट्रंप गलतफहमी में जी रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews