राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों के साथ करेंगे बैठक, कोविड-19 पर करेंगे चर्चा

राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों के साथ करेंगे बैठक, कोविड-19 पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली।

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में भी तेजी से फैल रहा है। इसी बीच गुरूवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमण को लेकर पत्रकारों के साथ बैठक करेंगे ।माना जा रहा है कि बैठक में राहुल गांधी देश के विभिन्न राज्यों में फैल रहे कोरोना संक्रमण के साथ साथ बांद्रा और नई दिल्ली में इकट्ठे हुए मजदूरों के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से चर्चा की थी। जहाँ उन्होंने कोरोना संक्रमण से लड़ाई लड़ने में जुटे हुए डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मियों की जमकर तारीफ की और कहा था कि यह भी लोग हैं जो संसाधनों की कमी के बावजूद हमारे लिए जान जोखिम में डालकर लड़ रहे हैं। हम सबको इनका मनोबल बढ़ाते रहना है। सोनिया ने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश की जनता के साथ है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता देश के हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वह कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय हो या दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews