राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और वितरण को लेकर पूछे सवाल

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और वितरण को लेकर पूछे सवाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दवा कंपनी फायज़र के कोरोना का टीका खोजने के दावे के बाद वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार से अहम सवाल पूछे हैं। दवा कंपनी Pfizer की कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) के सफल ट्रायल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने इससे संबंधित व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार को टीका वितरण की रणनीति स्पष्ट करने और यह बताने की जरूरत है कि यह हर भारतीय तक कैसे पहुंचेगा। बता दें कि पिछले दिनों दवा कंपनी फाइजर ने कहा कि उसके टीका के विश्लेषण से पता चला है कि यह कोविड-19 को रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर साबित हो सकता है। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि फाइजर एक संभावित टीका विकसित कर रहा है और हर भारतीय को इसे उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘जबकि फायज़र ने कारगर वैक्सीन का निर्माण कर लिया है, ऐसे में हर भारतीय को इसे उपलब्ध कराने के लिए लॉजिस्टिक्स पर काम करने की जरूरत है। भारत सरकार को वैक्सीन दिए जाने की रणनीति को स्पष्ट करना चाहिए कि ये कैसे हर भारतीय के पास पहुंच सकती है।’ ये एक राहत की खबर है कि अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर जर्मन बायोटेन फर्म बायोएनटेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित वैक्सीन तीसरे चरण में 90 फीसदी से अधिक प्रभावी साबित हुई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस महीने के आखिर में कंपनी को वैक्सीन बेचने की मंजूरी मिल सकती है। लेकिन वैक्सीन के स्टोरेज और ट्रांसपॉर्टेशन के लिए माइनस 70 (-70 डिग्री) की जरूरत होगी, और यह सुविधा भारत में किसी भी लॉजिस्टिक कंपनी के पास नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी ने भारत में इस वैक्सीन की उपलब्धता और वितरण को लेकर सरकार से सवाल किए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews