चीन नक्शा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, बोले- सरासर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री

One Nation One Election

China Map Controversy: चीन द्वारा हाल ही में एक ऑफिशियल मैप जारी किया गया है, जिसमें अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को उसने अपना हिस्सा बताया है। यह नक्शा सामने आने के बाद भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे गलत बताया है। अब इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले को लेकर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कहां है कि “मैंने पहले ही कहा था कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं और चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है।”

क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कर्नाटक हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “मैं सालों से कहता आ रहा हूं कि प्रधानमंत्री जो बात बोल रहे हैं कि चीन ने हमारी एक इंच जमीन भी नहीं ली है और लद्दाख की जमीन कहीं नहीं गई है, यह पूरी तरह से झूठ है।” उन्होंने कहा कि “मैं हाल ही में लद्दाख से लौटा हूं। वहां चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है। नक्शे का मुद्दा बहुत गंभीर है और प्रधानमंत्री को इस बारे में कुछ ना कुछ कदम उठाना चाहिए।”

क्या बोले विदेश मंत्री

चीन के किसी नए नक्शे के मामले पर विदेश मंत्री जय शंकर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और उनका कहना है कि “जो हिस्सा चीन में नहीं आता है, उसे अपना बताने की उसकी आदत काफी पुरानी है। भारत के कुछ हिस्सों को नक्शे में अपना बता देने से कुछ नहीं बदलेगा। सरकार इस बारे में सब कुछ स्पष्ट कर चुकी है और यह दावे पूरी तरीके से बेतुके हैं।”

चीन का दावा

बता दे की 28 अगस्त को चीन ने अपना स्टैंडर्ड मैप जारी किया जिसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर उन्होंने अपना अधिकार जताया है और इसके साथ दक्षिणी चीन सागर और ताइवान के क्षेत्र पर भी अपना अधिकार होने की बात कही है।

भारत की प्रतिक्रिया

चीन का नक्शा सामने आने के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहां है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और आगे भी बना रहेगा। भारत की ओर से इस मैप पर डिप्लोमेटिक चैनल के माध्यम से विरोध भी दर्ज कराया गया है। ये कहा गया है कि चीन की ओर से जिन क्षेत्रों पर अधिकार जताया गया है, वह दावे पूरी तरह से गलत है, क्योंकि इसका कोई भी आधार नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews