ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, कहा- “कृषि कानून वापिस हों”

ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, कहा- “कृषि कानून वापिस हों”

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज खुद ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। जिस ट्रैक्टर से वे संसद भवन पहुंचे उस पर काले रंग का बोर्ड लगा था जिसपर लिखा था ‘किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो, वापस लो।’

अपने ही मंत्री पर कांग्रेस विधायक का तंज- “आशाराम और राम रहीम से थोड़ा कम हमारा बाबा”

बता दें कि दिल्ली की बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं विपक्ष भी मानसून सत्र के दौरान किसान कानूनों के मुद्दे पर जमकर हंगामा कर रहा है। इसी दौरान आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। उनके साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार थे। ट्रैक्टर चलाने के दौरान ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी को संसद के एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। राहुल गांधी ने कहा कि ये किसानों की आवाज़ है और वो संसद में किसानों का संदेश लेकर आए हैं। किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है, सरकार किसानों की आवाज दबा रही हैं और संसद में चर्चा नहीं होने दे रही हैं। उन्होने कहा कि ये काले कानून हैं और सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेना होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews