“रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने वाले नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं” NEET परीक्षा मामले पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल ने कहा जिस प्रकार भाजपा ने सभी संस्थाओं को अपनी पकड़ में रखा है, वैसी ही स्थिति शैक्षणिक संस्थाओं की भी है और यही पेपर लीक होने का एक बड़ा कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वाइस चांसलरों के पदों पर अपने लोगों को बैठा रखा है और जब तक इस स्थिति में बदलाव नहीं होता, तब तक पेपर लीक होते रहेंगे।
Rahul

Rahul Gandhi on NEET Exam : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने आज एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर राहुल ने छात्रों से कहा कि यह परीक्षाएं आपका भविष्य हैं और आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल ने पीएम पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता की शुरुआत में राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिरकार जो प्रधानमंत्री रूस यूक्रेन इजराइल फिलिस्तीन का युद्ध रुकवा सकते हैं वह पेपर लीक रोकने में क्यों सफल नहीं हो रहे हैं। राहुल ने पूछा क्या वह पेपर लीक रोकना नहीं चाह रहे हैं?

इस वार्ता में राहुल ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा मध्य प्रदेश में जो व्यापम घोटाला हुआ अब भाजपा सरकार उसे पूरे देश में फैलाने का काम कर रही है।

पेपर लीक को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा

राहुल ने कहा जिस प्रकार भाजपा ने सभी संस्थाओं को अपनी पकड़ में कर रखा है वैसी ही शैक्षणिक संस्थाओं की भी स्थिति है और यही पेपर लीक होने का एक बड़ा कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वाइस चांसलरों के पदों पर अपने लोगों को बैठा रखा है। उन्होंने कहा जब तक इस स्थिति में बदलाव नहीं होता तब तक पेपर लीक होते रहेंगे।

UGC NET और NEET UG की बात करते हुए राहुल ने कहा कि एक एग्जाम निरस्त किया जा चुका है और दूसरे की जांच चल रही है न जाने इसका फैसला क्या आएगा लेकिन निश्चित तौर पर यह स्थिति छात्रों के भविष्य पर गहरी चोट है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews