लद्दाख से राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- चीन ने की घुसपैठ, झूठ बोल रहे PM

Rahul Gandhi Lifestyle

Rahul Gandhi: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता और अपने पिता को लद्दाख की पैंगात्सो घाटी में श्रद्धांजलि दी। उनके साथ यहां पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मुताबिक देश के लिए जान न्योछावर करने वाले राजीव गांधी को याद करने के लिए सब यहां पर एकत्रित हुए हैं।

राहुल ने पिता को किया याद

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी को अपने पिता को याद करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा- “पापा की आंखों में अनमोल भारत के लिए सपने छलकते थे और अब वही मेरे चलने का रास्ता है। मैं हर हिंदुस्तानी के सपने और संघर्ष को समझने की कोशिश कर रहा हूं और भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।”

चीनी घुसपैठ पर बोले राहुल

अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल को चीनी घुसपैठ के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि “यहां पर सभी लोग चीनी घुसपैठ के बारे में बातें कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यहां कोई नहीं आया है। यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है, आप जिससे भी पूछेंगे वो यही बताएगा।” राहुल ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय हम यहां आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये नहीं हो पाया है।

राहुल ने कहा कि “लद्दाख के लोग कई तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस जगह को जो स्टेटस दिया गया है, इससे यहां की जनता बिल्कुल भी खुश नहीं है। लोगों को एक बेहतरीन प्रतिनिधित्व चाहिए क्योंकि नौकरशाही से राज्य नहीं चलता जनता की आवाज से चलता है।”

लद्दाख दौरे पर हैं राहुल

राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख यात्रा पर गए हुए हैं। जम्मू कश्मीर से 370 निरस्त कर राज्य का पुनर्गठन कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख दौरे पर गए है, जल्द ही वो कारगिल भी जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews