विदेशों से मिल रही मदद को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विदेशों से मिल रही मदद को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि भारत सरकार विदेशी सहायता मिलने के बाद जिस तरह खुद को शाबासी दे रही है, वो निराशाजनक है।

जबलपुर- नकली रेमडेसिवीर मामले में सिटी अस्पताल के संचालक सहित 3 पर मामला दर्ज

राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि ‘विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार बार छाती ठोंकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता तो ये नौबत न आती।’ बता दें कि कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही केंद्र सरकार से मांग की थी कि विभिन्न देशों से भारत को मिली राहत सामग्री की जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। भारत में कोरोना के भयावह हालात को देखते हुए कई देशों ने राहत और सहायता भेजी है और इसी मुद्दे को उठाते हुए अब राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews