जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024, आज निकलेगी राहुल गांधी की 2 महत्वपूर्ण रैलियां

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024) के तहत, राहुल गांधी आज दो महत्वपूर्ण रैलियाँ आयोजित करेंगे। ये रैलियाँ चुनावी अभियान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनसे क्षेत्र में समर्थन जुटाने की उम्मीद है।
Rahul Gandhi

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे केंद्र शासित प्रदेश में दो चुनावी रैलियां को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें, राहुल गांधी तीन चरणों में होने वाले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक-एक रैली करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी एक विशेष विमान से सुबह 10 जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद में चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के सिंगलदान के लिए रवाना होंगे। यहां वह लगभग 11 बजे कांग्रेस उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस और एनसी के बीच सीधी टक्कर

संगलदान इलाका जम्मू संभाग के रामबन जिले के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट को लेकर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण दोनों पार्टियों ने यहां से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह स्थिति चुनावी मैदान को और भी दिलचस्प बना देगी जहां दोनों पार्टियों के बीच प्रत्यक्ष मुकाबला देखने को मिलेगा।

जीए. मीर के समर्थन में रैली

राहुल गांधी संगलदान में रैली के बाद कश्मीर के अनंतनाग जिले की डूरु विधानसभा क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 12:30 बजे डूरु विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार जीए. मीर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से वे स्थानीय जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे और पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूत करेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews