भाषण देते समय फिर फिसली Rahul Gandhi की जुबान, वायरल हुआ वीडियो

भाषण देते समय फिर फिसली Rahul Gandhi की जुबान, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के रामलीला मैदान पर आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल का आयोजन किया था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी यहां पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए बहुत सी बातें कही। इसी सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाषण देते हुए राहुल गांधी ने किलोग्राम को लीटर बोल दिया है। बस फिर क्या था तुरंत ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी महंगाई के आंकड़े गिना रहे थे। आंकड़े को गिनाने के दौरान आटे का दाम बताते हुए उनके मुंह से किलोग्राम की जगह लीटर निकल गया। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती को सुधारते हुए लीटर की जगह किलोग्राम बोल दिया।

Must Read- 17 साल बाद फिर नजर आई Akshay Kumar और Priyanka Chopra की शानदार केमिस्ट्री, रिलीज हुआ अनदेखा गाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी बोलते हैं मेरे पास महंगाई के आंकड़े हैं 2014 में सिलेंडर 410 रुपए का था और आज 1050 रुपए का है, पेट्रोल 70 रुपए का था जो आज 100 रुपए का है, डीजल 55 रुपए का था जो आज 90 रूपए का है, सरसों तेल 90 रुपए लीटर था और आज 200 रुपए लीटर है, दूध 35 रुपए लीटर था और आज 60 रुपए लीटर है। इसके आगे आटे के दाम बताते हुए राहुल गांधी ने बोल दिया कि उस समय आटा 22 रुपए लीटर था और आज 40 रुपए लीटर है। इसके तुरंत बाद उन्होंने किलोग्राम कहकर अपनी गलती को ठीक किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

रामलीला मैदान से अपने भाषण के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने इन दोनों को ही नफरत फैलाने वाला बता दिया। राहुल ये कहते दिखाई दिए कि नफरत से हमारा देश कमजोर हो रहा है, जिससे पड़ोसी मुल्क फायदा उठा सकते हैं। बेरोजगारी की बात करते हुए वह कहते दिखाई दिए कि देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंता में है। महंगाई को लेकर राहुल ने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस और यूपीए ने कभी भी महंगाई इतनी नहीं बढ़ने दी, जितना बीजेपी बढ़ने दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews