राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष एकजुट, संसद परिसर में प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग से किये सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा इस पूरे केस में BJP और चुनाव आयोग की तरफ से जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं, उससे एक बात साफ है कि गड़बड़ी है।
congress protest parliament

वोट चोरी करने के सबूत दिखाकर राहुल गांधी ने देश की सियासत को गरमा दिया है, राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने शपथ पत्र मांग लिया अब उसपर भी राजनीति शुरू हो गई है, राहुल गांधी का हमेशा बचाव करने वाली उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार भी सामने आई है और उन्होंने चुनाव आयोग से ही सवाल कर दिए हैं।

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए वोट चोरी कराने के गंभीर आरोप लगाये, राहुल ने आंकड़े दिखाते हुये कर्नाटक की महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोट चोरी किये जाने के सबूत दिखाए, उसके बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है।

वोट चोरी पर विपक्षी दलों का संसद परिसर में प्रदर्शन 

राहुल ने कहा कि मैं जो आरोप लगा रहा हूँ ये केवल मेरा या फिर कांग्रेस का आरोप नहीं है पूरा विपक्ष यही कह रहा है, आज विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बहार वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन किया, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी की और चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर आरोप लगाये।

चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगे जाने पर भड़की प्रियंका

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा चुनाव आयोग किस नियम के तहत राहुल गांधी से शपथ पत्र मांग रहा है, उस नियम के तहत 30 दिन के अन्दर शपथ पत्र दो वर्ना कुछ नहीं होगा, तो फिर क्यों मांग रहे हैं, राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा खुलासा किया है, मान लीजिये कोई गलती हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए।

हम जो सदन में शपथ लेते हैं उससे बड़ी शपथ और क्या हो सकती है?

चुनाव आयोग वोटर लिस्ट नहीं दे रहा है, इस मामले में जांच करने के बजाए, वो हलफनामा मांग रहा है। प्रियंका ने कहा कि हम जो सदन में शपथ लेते हैं उससे बड़ी शपथ और क्या हो सकती है? वे पब्लिक में सबकुछ कह रहे हैं,  हम लगातार डेटा दिखा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मानने को तैयार ही नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews