बिहार में बोले राहुल गांधी, BJP के लोग अच्छी तरह सुन लें, अब ‘वोट चोरी’ का ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है

राहुल गांधी ने कहा बिहार एक क्रांतिकारी प्रदेश है। इसने पूरे देश को संदेश दिया है, हम 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे। आपने जो हमारी मदद की है वो देश के कोने कोने में पहुंच गई है।
Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi

चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, आज उन्होंने बिहार की राजधानी में आयोजित रैली के दौरान कहा BJP वालो सुन लो, ब ‘वोट चोरी’ का ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी और उनकी टीम दमदारी से अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगी है, आरजेडी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन के नेता बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का समर्थन कर रहे हैं, आज राहुल गांधी ने इसी क्रम में राजधानी पटना में रैली को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप, मोदी को वोट चोरी की आदत 

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा नरेंद्र मोदी को चोरी करने की आदत है। कभी वो आपका पैसा चोरी करते हैं, तो कभी वोट चोरी करते हैं। नरेंद्र मोदी बिहार में वोट चोरी करके चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन हम सभी को सतर्क रहना होगा। बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने देश के लोगों को वोट का अधिकार दिया है और हमें इस अधिकार को खोने नहीं देना है।

खड़गे ने गिनवाई राहुल गांधी की यात्रायें 

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए खड़गे ने काह राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ‘ जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ यात्रा की। अब राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के साथियों के साथ मिलकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की। इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है और ऐसे ही हमें मिलकर अपने वोट के अधिकार को बचाना है।

राहुल गांधी ने समझाया वोट चोरी का मतलब 

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक पोस्टर के माध्यम से वोट चोरी का मतलब समझाया, उन्होंने कहा, वोट चोरी’ का मतलब..अधिकार की चोरी…आरक्षण की चोरी…रोजगार की चोरी…शिक्षा की चोरी…लोकतंत्र की चोरी… युवाओं के भविष्य की चोरी…राहुल बोले ये सिर्फ वोट नहीं ले रहे ये आपकी जमीन, आपका कार्ड, सबकुछ ले जायेंगे।

“हाइड्रोजन बम आने वाला है भाजपा वालों तैयार हो जाओ” 

राहुल गांधी ने कहा भाजपा के लोग अच्छी तरह सुन लीजिये, उन्होंने जनता से पूछा भैया एटम बम का नाम सुना आपने? उससे बड़ा क्या होता है? उससे बड़ा होता है हाइड्रोजन बम… हमने पहले एटम बम दिखाया था भाजपा के लोगों तैयार हो जाओ अब हाइड्रोजन बम आ रहा है आपकी जो सच्चाई है वोट चोरी की सच्चाई वो पूरे देश को पता लगने जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews