पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी, चुनाव से पहले किए 5 बड़े वादे, TMC और BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

राहुल गांधी मुर्शिदाबाद में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में आयोजित हुए। उन्होंने बीजेपी और तृणमूल दोनों पर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। चुनाव से पहले कई वादे भी किए हैं।  
Rahul Gandhi West Bengal Visit

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को मालदा, मुर्शिदाबाद और रानीगंज में जनसभा को संबोधित किया। टीएमसी पर भ्रष्टाचार और बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस की तरफ से पांच बड़े वादे भी किए। जिसमें किसान सम्मान योजना और एजुकेशन से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर भी सवाल उठाएं।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “टीएमसी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती। केवल कांग्रेस पार्टी ही भाजपा के सामने खड़ी हो सकती है।” उन्होंने SIR के तहत बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप भी लगाए और “इसे केवल कांग्रेसी रोक सकती है।” विपक्ष नेता ने आगे कहा कि, “मुझे नरेंद्र मोदी या आरएसएस दोनों से डर नहीं लगता।” उन्होंने बंगाल वासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बीजेपी और RSS ने न डरने की अपील की।

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के दिन उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान का खंडन करने का आरोप भी लगाया। जनता से यह वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर उन सभी लोगों को वोटर बनाया जाएगा, जिनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुद की इमेज को बचाने के लिए यूएस ट्रेड के जरिए देश को बेचने के आरोप लगाए। इस समझौते में कई खामियाँ भी बताई। उन्होंने दावा किया इस डील से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। पीएम मोदी के USA राष्ट्रपति के संबंध पर भी सवाल उठाए। यूएस ट्रेड डील को लेकर उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा LoP ने अदानी केस और एप्स्टीन फाइल्स जैसे मुद्दे की चर्चा भी की।

टीएमसी पर बोला हमला 

राहुल गांधी ने केवल भाजपा पर ही नहीं बल्कि टीएमसी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यदि मोदी सरकार भ्रष्ट है, तो टीएमसी भी भ्रष्टाचार के रेस में पीछे नहीं है।” उन्होंने बेरोजगारी, शारदा चिट फंड स्कैम, रोज वैली चीट फंड स्कैम, गुंडा टैक्स,  कोयला तस्करी, गैर कानूनी माइनिंग और जैसे मुद्दों को लेकर भी ममता सरकार पर निशाना साधा। आरजी कर रेप केस समेत बंगाल में हो हिंसा और अपराधों को लेकर भी तृणमूल कांग्रेस पर सवाल उठाए।

कांग्रेस के 5 बड़े वादे जानें 

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कांग्रेस की तरफ से कई बड़े वादे भी किए हैं। जिसमें 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, जिला अस्पतालों में फ्री डायलिसिस और कैंसर का इलाज, कृषक सम्मान योजना के तहत किसानों को सालाना 15,000 रुपये की मदद और 200 यूनिट मुफ्त बिजली शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों को स्नातक तक फ्री शिक्षा, महिलाओं को पीजी तक की फ्री शिक्षा, स्कूल में एआई और अंग्रेजी की शिक्षा, सभी सरकारी खाली पदों पर भर्ती, इंटर्नशिप की गारंटी, हर जिले में एयो स्किल डेवलपमेंट सेंटर और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये की मदद देने का वादा भी नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा मुर्शिदाबाद जनसभा में किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews