कृषि कानून के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के नेता आज पहुंचेंगे जंतर मंतर

कृषि कानून के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के नेता आज पहुंचेंगे जंतर मंतर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अन्य विपक्षी नेताओं के दल के साथ आज जंतर मंतर तक मार्च करेंगे। संसद में मानसून सत्र के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। आज सुबह चौदह विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद विपक्ष के नेताओं ने फैसला लिया है कि इस मुद्दे को लेकर जंतर मंतर तक जाएंगे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए सभी विपक्षी दल आज जंतर-मंतर जाएंगे, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान-अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न अवॉर्ड

इस बैठक में फैसला लिया गया कि पेगासस जासूसी मुद्दे, कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा कर अपनी मांग जारी रखेंगे। जंंतर मंतर तक इस प्रदर्शन में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, एनसीपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल होंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे थे। जिस ट्रैक्टर से वे संसद भवन पहुंचे उस पर काले रंग का बोर्ड लगा था जिसपर लिखा था ‘किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो, वापस लो।’ दिल्ली की बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, वहीं विपक्ष ने भी मानसून सत्र के दौरान किसान कानूनों के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews