राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने का कामना, कहा ‘इस कठिन समय में आपके साथ हैं’

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने का कामना, कहा ‘इस कठिन समय में आपके साथ हैं’

PM Modi Mother : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबा को अस्वस्थ होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनसे मिलने पीएम भी वहां पहुंच गए हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा कुछ अन्य मंत्री भी साथ हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वे प्रधानमंत्री के साथ हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात हीराबेन (Heeraben) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। बुधवार को एक हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होने इस साल जून में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। उस समय प्रधानमंत्री ने मां के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर उनसे मिलने जाते रहते हैं।

इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए हीराबा के शीघ्र स्वस्थ होने का कामना की है। उन्होने लिखा है कि ‘एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।’ उनका ये ट्वीट एक बार फिर साबित करता है कि भले ही कितनी भी राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हो, लेकिन सबसे ऊपर मानवीयता होती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसे कई पलों की तस्वीरें सामने आई हैं जहां वो अपने सहज सरल रूप में नजर आ रहे हैं और ये ट्वीट भी उसी की एक बानगी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews